 |
गुड़ीडीह में भगवान बिरसा की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन |
 |
अनगड़ा में श्रद्धासुमन |
 |
सलगाडीह में श्रद्धासुमन |
 |
सीताडीह में श्रद्धासुमन |
angara(ranchi) भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर सोमवार को जोन्हा के गौतमधारा स्थिति भगवान बिरसा मुंडा कि प्रतिमा पर आजसू पार्टी के केन्द्रीय सचिव सह अनगड़ा पूर्वी के जिला परिषद सदस्य राजेंद्र शाही मुंडा, सिल्ली प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक, अमर सिंह मुंडा, शंकर बेदिया, छुटूलाल बेदिया, चंद्र भूषण लोहरा, राजेश साहू, सीताराम साहू, सुदामा प्रजापति, करण सिंह मुंडा, सत्यजीवन मण्डल ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर राजेन्द्र शाही मुंडा ने कहा कि धरती आबा हमारे लिए आदर्श, उनके विचारों पर चलना मुख्य लक्ष्य है। अनगड़ा स्थित भगवान बिरसा की प्रतिमा पर समाजसेवी पूर्व मुखिया मधुसूदन मुंडा, ग्रामप्रधान लोकनाथ पाहन, जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा, मुखिया सीमा देवी, अघनू महतो, ग्रामप्रधान सुखराम उरांव, जगेश्वर महतो व भाजपा एसटी मोर्चा अनगड़ा मंडल ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। नेतृत्व एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष बुधराम बेदिया ने किया। इस मौके पर जिला जिप सदस्य अनुराधा मुंडा, मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार महतो, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो, जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुंडा, महामंत्री राजेंद्र महतो, जागेश्वर महतो, अजय कुमार सिंह भोक्ता, दिलीप मिर्धा, सुप्रेश कुमार महतो, ऐतवा बेदिया, रामेश्वर महतो, शिबू मुंडा, कालीचरण मुंडा, संजय नायक आदि ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इधर अनगड़ा प्रखंड कांग्रेस कमेटी के प्रखंड अध्यक्ष एतवा उरांव, प्रमुख दीपा उरांव, विधायक प्रतिनिधि श्रवण कुमार मुंडा, रज्जाक अंसारी, जिला महासचिव शिवदास गोस्वामी, महिला अध्यक्ष सरिता देवी, उपाध्यक्ष किशोर करमाली, अलाम अंसारी, शमीम खान, दशरथ पाहन, सुरज आदि ने भी बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। एएफसी सलगाढीपा में पास्टर विनय तिग्गा, भगत सिंह भोगता, विकास ठाकुर, ग्रामप्रधान धासीराम सिंह मुंडा आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। सीताडीह में समाजसेवी बुधराम बेदिया, कौशल्या देवी, गोर्वधन बेदिया, धनश्याम पातर, विश्वनाथ लोहरा, रामदास बेदिया आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.