 |
कलशयात्रा में शामिल महिलाएं |
angara(ranchi) हरातू पंचायत के आगऱ टोली में हनुमान मंदिर के द्वितीय वार्षिकोत्सव को ले सोमवार से तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुआ। पहले दिन 251 महिलाओं ने कलश यात्रपा निकाली। गेतलसूद डैम से कलश में जल भरकर ग्राम भ्रमण करते हुए मंदिर परिसर पहुंची। कलश यात्रा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य अनगड़ा पश्चिमी अनुराधा मुंडा शामिल हुए। पुरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। समिति के अध्यक्ष नागेश्वर महतो ने बताया कि तीन दिनी अनुष्ठान में पहले दिन कलश यात्रा, दूसरे दिन 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन और अंतिम दिन प्रसाद वितरण और भंडारा के साथ अनुष्ठान का समापन होगा। मौके पर भाजपा नेता रामसाय मुंडा, संजय नायक, हरातू मुखिया राजेंद्र बेदिया, संरक्षक तीर्थनाथ महतो, संतोष पाहन, सचिव संजय करमाली, कोषाध्यक्ष राजेश महतो, सूरज मुंडा, धनकिशोर महतो, तुलसी मुंडा आदि शामिल हुए।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.