GA4-314340326 Deoghar : रामचरितमानस नवाह परायण महायज्ञ से माहौल भक्तिमय

Deoghar : रामचरितमानस नवाह परायण महायज्ञ से माहौल भक्तिमय

यज्ञ के दौरान प्रार्थना करतीं महिलाएं।
Deoghar : शहर के कोरियासा मोहल्ले में कपिध्वज समाज की ओर से बजरंगबली मंदिर के प्रांगण में रामचरितमानस नवाह परायण महायज्ञ के छठे दिन हवन हुआ। इससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। बनारस से आए प्रवचनकर्ता महेन्द्र शास्त्री ने राम जन्म का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि जन्म के समय भगवान राम को देख पिता महाराजा दशरथ एवं माता कौशल्या अचंभित हो गए। ऐसे पुत्र की प्राप्ति हुई, जो जन्म से ही बोल रहे थे। माता कौशल्या ने कहा ऐसे कैसे हो सकता है। ये साधारण नहीं है महेंद्र शास्त्री ने ऐसे अनेकों कथाओं को सुना कर भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने यज्ञ स्थल की परिक्रमा की। कमेटी की ओर से भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन को सफल बनाने में यज्ञ समिति के अध्यक्ष शैलेश दुबे, सचिव धमेंद्र रमानी समेत अन्य सदस्यों तन-मन से जुटे हुए हैं।



Deoghar: Atmosphere filled with devotion due to Ramcharitmanas Navah Parayan Maha Yagya



Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने