![]() |
इसी बाइक ने रोड किनारे पाइप को मारा ठोकर |
पिठौरिया बाजार जाने के नाम पर घर से निकली दोनों चचेरी बहनें
बताया जाता है कि उक्त् बाइक पर सवार होकर तीनों किशोर वय रोज आइलैंड व गेतलसूद डैम घूमने पहुंचे थे। दोनों किशोरी पिठौरिया जाने के नाम पर घर से निकली थी। रात आठ बजे के करीब तीनों गेतलसूद डैम से इंटेक मोड़ होते हुए वापस पिठौरिया जा रहे थे। इसी बीच कलिंगा होटल मोड़ के पास सड़क किनारे रखा हुआ काला रंग के वाटर पाइप को ठोकर मार दिया। मौके पर ही प्रिंस मुंडा की मौत हो गई। जबकी दोनों किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी बीच पीछे से आ रहा एक एंबुलेंस वाहन ने तीनों को सीएचसी अनगड़ा पहुंचाया। रास्ते में ही गीता कुमारी ने दम तोड़ दिया। रेखा कुमारी को इलाज के लिए रिम्स भेजा गया।
कुच्चू में बाइक दुर्घटना में ब्रांबे का युवक घायल
इधर सिकिदिरी थाना क्षेत्र के कृच्चू में हुई एक अन्य बाइक दुर्घटना में ब्रांबे मांडर निवासी मनोज मुंडा(40) गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज सीएचसी अनगड़ा में चल रहा है। मनोज सुरसू से कुच्चू की ओर आ रहा था।
जानलेवा बना छह माह से रोड किनारे रखा वाटर पाइप
ग्रामीणों ने बताया कि पिछले छह माह से भी अधिक समय से भुसूर जंगल के दोनों किनारे में काफी संख्या में बेतरतीब तरीके से पेयजल आपूर्ति के बिछाने वाले पाइप को रखा गया है। यह जानलेवा बन गया है। रोड के किनारे व काला रंग का होने के कारण रात में अचानक से पाइप नही दिखता है। पिछले छह माह के दौरान इस पाइप की चपेट में आने से अनेक दुर्घटना हो चुकी है। भुसूर जंगल, गेतलसूद डैम व रोज आइलैंड टूरिस्ट स्पाट बना हुआ है इसलिए यहां पर प्रतिदिन काफी भीड़ रहती है। लेकिन सुरक्षा के कोई प्रबंध नही किए गए है। प्रतिदिन यहां पर काफी संख्या में प्री वेडिंग शूट भी होता है। जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा ने इस मौत के लिए पेयजल स्वच्छता विभाग व निर्माण कार्य के संवेदक के खिलाफ कानूनी कारवाई करने की मांग की है।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.