angara(ranchi) आजसू के स्थापना दिवस को लेकर शुक्रवार को पार्टी की बैठक अनगड़ा डाक बंगला के समीप प्रखंड अध्यक्ष जगरनाथ महतो के अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि जितेंद्र सिंह, विशिष्ट अतिथि केंद्रीय सदस्य राजू नायक उपस्थित थे। जितेन्द्र सिंह ने कहा कि पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के निर्देश पर 22 जून को पार्टी के स्थापना दिवस को बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। टाना भगत स्टेडियम खेलगांव में स्थापना दिवस मनाया जाएगा। जिसमें अनगड़ा से सैकड़ो की संख्या में आजसू पार्टी के प्रखंड कमेटी के सभी विंग के पदाधिकारीगण, जिला के पदाधिकारीगण और केंद्रीय कमेटी के पदाधिकारीगण के साथ-साथ पार्टी के कार्यकर्ता पहुंचेंगे। प्रखंड में तीन जोन स्तर बैठक कर तैयारी की जाएगी। मौके पर एससी मोर्चा अध्यक्ष अर्जुन राम, बुद्धिजीवी मंच प्रखंड अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिंह उर्फ़ पल्लू, विनोद वर्णवाल, विपिन यादव, लक्ष्मण कुमार आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.