![]() |
आम उत्पादक को किया गया सम्मानित |
आम के लिए बाजार की व्यवस्था करें सरकार: राजेन्द्र शाही मुंडा
जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा ने बताया कि सरकार आम के बाजार की भी व्यवस्था करे। बाजार के अभाव में आम का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। अनगड़ा प्रखंड में एक आम प्रसंस्करण यूनिट खोला जाय। जिससे किसानों को अपने उपज का बाजार मूल्य मिल सके। ऐसा होने से किसानों को प्रतिवर्ष एक अतिरिक्त आय प्राप्त होगा। किसान स्वालंबी बनेगा। कार्यक्रम में प्रखंड के श्रेष्ठ 62 आम उत्पादक किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा, विधायक प्रतिनिधि श्रवण कुमार मुंडा, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष एतवा उरांव, प्रमुख दीपा उरांव, बीपीओ अवनींद्र कुमार, प्रेम उरांव, दुती बेदिया, बरथल बांडों आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.