GA4-314340326 प्रो. सत्यदेव मुंडा रांची विवि सीनेट के बने सदस्य

प्रो. सत्यदेव मुंडा रांची विवि सीनेट के बने सदस्य

प्रो. सत्यदेव मुंडा
angara(ranchi)  बेंती निवासी व बेंती वनसुरक्षा समिति के अध्यक्ष सह भाजपा नेता प्रो. सत्यदेव मुंडा को रांची विश्वविद्यालय सीनेट का सदस्य मनोनीत किया गया। राज्यपाल संतोष गंगवार ने प्रो. सत्यदेव मुंडा की नियुक्ति की। प्रो. मुंडा ने कहा कि जिस उददेश्य को लेकर सीनेट मनोनीत किया गया उसपर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उच्च शिक्षा को बेहतर व श्रेष्ठ बनाने में अपना योगदान देंगे। सीनेट नियुक्त किए जाने पर भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र महतो, जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा, जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुंडा, एसटी मोरचा अध्यक्ष बुधराम बेदिया, बीसा पंसस मानेश्वर मुंडा, उपमुखिया संजय भोगता, ग्रामप्रधान कमलाकांत मुंडा, गेतलसूद मुखिया शांति मुंडा, बीसा मुखिया मंजोती देवी आदि ने बधाई दी है। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने