GA4-314340326 गुरुचरण मुंडा बनाए गए कांके मुखिया संघ के अध्यक्ष

गुरुचरण मुंडा बनाए गए कांके मुखिया संघ के अध्यक्ष

फोटो: पुनर्गठित कांके मुखिया संघ के पदाधिकारीगण। (KANKE NEWS,RANCHI)। राजधानी रांची के कांके प्रखंड के चंदवे पंचायत के मुखिया गुरुचरण मुंडा को कांके प्रखंड मुखिया संघ का नया अध्यक्ष चुना गया है। शुक्रवार को कांके उत्तरी पंचायत के सभागार में प्रखंड मुखिया संघ के सदस्यों की बैठक में सर्वसम्मति से संघ का पुनर्गठन किया गया। झारखंड प्रदेश मुखिया संघ के अध्यक्ष सोमा उरांव की अध्यक्षता में आयोजित विशेष बैठक में पदाधिकारियों का चयन किया गया। पिठोरिया पंचायत की मुखिया मुन्नी देवी को उपाध्यक्ष, हुंदूर पंचायत की मुखिया रजनी देवी को सचिव, चुटु पंचायत की मुखिया लक्ष्मी देवी को उपसचिव, ईचापिड़ी पंचायत के मुखिया लाखो उरांव को कोषाध्यक्ष, बनाया गया है। बैठक में मुखिया राम लखन मुंडा, लाला महली, उज्जवल पहान, साधो उरांव, सुमित सुरीन, अनीता मुंडा, संगीता भंवरा, पूजा किसपोट्टा, आरती उरांव, नीलू पहान, फुलमनी नाग, सुधा पहान उपस्थित थे। इस बैठक में शीघ्र ही अंचल पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ बैठक कर विभिन्न प्रकार की समस्याओं का निराकरण तथा बेहतर समन्वय को लेकर वार्ता की जा जाएगी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष गुरुचरण मुंडा ने कहा कि प्रखंड में भ्रष्टाचार चरम पर है। इसे दूर करना हम सबों का पहला लक्ष्य है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم