GA4-314340326 संविधान बचाओ रैली में भाग लेने कांग्रेसी रांची हुए रवाना

संविधान बचाओ रैली में भाग लेने कांग्रेसी रांची हुए रवाना

 

प्रो. उदय प्रकाश 
Deoghar : कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली में भाग लेने के लिए कांग्रेसजन सोमवार को रांची रवाना हुए। ज्यादातर नेता-कार्यकर्ता सड़क मार्ग से रांची गए। वहीं कुछ लोग ट्रेन से रांची रवाना हुए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रो. उदय प्रकाश ने बताया कि इस रैली में देवघर जिला से भी पार्टी के नेता पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता हजारों की संख्या में भाग ले रहे हैं। बीते कई दिनों से रैली को सफल बनाने के लिए देवघर जिला कांग्रेस के सभी नेता एवं पदाधिकारी जुटे हुए हैं। इस बाबत सभी प्रखंड एवं नगरों में बैठक कर तैयारी की गई। साथी जिला के अग्रणी मोर्चा संगठन,विभाग तथा प्रकोष्ठों के नेता एवं कार्यकर्ता भी इस रैली को सफल बनाने के लिए अपनी जोरदार उपस्थित दर्ज करेगी। इस रैली में प्रखंड तथा मंडल से लेकर पंचायत स्तर के पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं। रैली को अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, महासचिव संगठन प्रभारी के.सी.वेणुगोपाल, झारखंड प्रभारी के.राजू, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,सह प्रभारी डॉ सिरिवेला प्रसाद सहित कांग्रेस के कई प्रमुख राष्ट्रीय नेता संबोधित करेंगें। इस रैली को सफल बनाने के लिए जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ मुन्नम संजय ने कहा कि संविधान को बचाने के लिए देवघर जिला से सभी कार्यकर्ता एवं समर्थकों से रांची आने की अपील की है। उक्त आशय की जानकारी जिला महासचिव -सह-प्रवक्ता दिनेश कुमार मंडल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।




Congressmen left for Ranchi to participate in Save Constitution Rally


Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने