GA4-314340326 Giridih : हत्या, अपहरण व डकैती के 12 मामलों में वांछित टेको मांझी गिरफ्तार

Giridih : हत्या, अपहरण व डकैती के 12 मामलों में वांछित टेको मांझी गिरफ्तार

 *तिरसी पुलिस ने 20 साल पुराने मामले में बिहार से किया गिरफ्तार 
* आरोपी टेको मांझी के नाम से इलाके में अभी भी खौफ खाते हैं लोग 

गिरफ्तार टेको मांझी को लेकर तिरसी थाना पहुंची पुलिस।

Tisri (Giridih) : गिरिडीह जिले के तिसरी थाने की पुलिस ने हत्या, अपहरण व डकैती के 12 से ज्यादा मामलों में वांछित टेको मांझी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके नाम से बिहार के जमुई जिले के चरकापत्थर इलाके में लोग आज भी खौफ खाते हैं। बिहार और झारखंड के कई थानों में उस पर दर्जनभर संगीन मामले दर्ज हैं। तिसरी के थाना प्रभारी रंजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने उसे दबोचा है। दरअसल, तिसरी पुलिस जमुई जिले के तीन वांछित अपराधियों के घर कुर्की करने गई थी। इनमें वर्ष 2005 में तिसरी थाना क्षेत्र में हुए एक अपहरण कांड में वांछित चरकापत्थर थाना क्षेत्र के सुनीलटांड़ गांव के टेको मांझी (पिता झिरखू मांझी) भी शामिल था। बताया जा रहा है कि जब तिसरी थाना प्रभारी रंजय कुमार बिहार पुलिस के सहयोग से फरार आरोपी के यहां कुर्की करने पहुंचे, तब टेको मांझी अपने घर में ही छुपा हुआ था। थाना प्रभारी ने उसे फौरन दबोच लिया, उसके बाद उसे तिसरी थाना लाया गया। तिसरी पुलिस ने जब टेको मांझी की अपराधिक कुंडली खंगाली, तो पता चला बिहार के विभिन्न थानो में उस पर हत्या, अपहरण और डकैती के 11 मुकदमे दर्ज हैं। सोमवार को पुलिस ने उसे कोविड व मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में पेश किया। उसके बाद उसे गिरिडीह जेल भेज दिया गया। वहीं, चरकापत्थर के ही सुनीलटांड़ निवासी हरीशचंद्र मांझी व चिहरा थानाक्षेत्र के गगनपुर निवासी बबुमनी सिंह के घर की कुर्क की गई। 

तिसरी में वर्ष 2005 में दिया था अपहरण की घटना को अंजाम 

जानकारी के अनुसार, टेको मांझी ने वर्ष 2005 में तिसरी प्रखंड मुख्यालय स्थित रीजनल कॉलोनी के रामाध्याय सिंह उर्फ एक्स-रे बाबू के पुत्र धीरेंद्र सिंह का अपहरण कर लिया था। अपहरण के बाद 5 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। बताया जाता है कि अपहरर्ता उसे बिहार ले गए थे। बटिया स्थित झुमराज स्थान के पास स्थित जंगल से उन्हें को छुड़ाया गया था। रामाध्याय सिंह रीजनल अस्पताल में एक्स-रे मशीन चलाते थे। वहीं, आरोपी टेको मांझी एक जमाने में झोलाछाप डॉक्टर हुआ करता था। इस दौरान उसने रामाध्याय सिंह के पुत्र के अपहरण की योजना बनाई और इस घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में तिसरी थाना कांड संख्या 25/2005 दर्ज है।




Giridih: Teko Manjhi, wanted in 12 cases of murder, kidnapping and robbery, arrested

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم