 |
प्रो बीएन सिन्हा |
angara(ranchi) प्रख्यात शिक्षाविद, शोधकर्ता और प्रशासक प्रो बीएन सिन्हा ने मंगलवार को उषा मार्टिन विवि के डीन-एकेडमिक्स के रूप में पदभार ग्रहण किया है। डॉ सिन्हा को शिक्षण, अनुसंधान और शैक्षणिक प्रशासन में विशेष अनुभव है। बीआईटी मेसरा में फार्मास्युटिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी विभागाध्यक्ष, आईक्यूएसी निदेशक और एमिटी विवि कोलकाता में डीन-एकेडमिक्स में योगदान दे चुके है। ड्रग डिस्कवरी के क्षेत्र में शोधकर्ता का कार्य कर चुके है। इन्होंने आधुनिक विश्लेषणात्मक तकनीकों और डिस्कवरी सॉफ्टवेयर का उपयोग करते हुए इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके मार्गदर्शन में 23 पीएचडी छात्रों ने सफलता प्राप्त की है, और 125 से अधिक उच्च प्रभाव फैक्टर वाली शोध पत्रिकाओं में प्रकाशन किया। इंडो-जर्मन, इंडो-यूके, इंडो-सिंगापुर और अन्य डीएसटी/यूजीसी/एआईसीटीई/आईसीएआर द्वारा प्रायोजित अनुसंधान एवं विकास परियोजनाओं के लिए भारतीय प्रधान अन्वेषक के रूप में काम किया है।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.