GA4-314340326 अफीम की खेती को किया नष्ट

अफीम की खेती को किया नष्ट

angara(ranchi) अनगड़ा थाना क्षेत्र के हापादाग व मुर्गीडीह क्षेत्र में किये जा रहे अवैध अफीम के खेती को मंगलवार को अनगड़ा थाना पुलिस ने नष्ट किया। सिल्ली डीएसपी अनुज उरांव व अनगड़ा थाना प्रभारी हीरालाल साह के निर्देश पर एसआई रविशंकर सिंह के नेतृत्व में पुलिस व सैफ जोन्हा टीम ने जंगल किनारे करीब 5 एकड़ भूमि पर लगे अफीम के खेती को नष्ट किया। पुलिस के अभियान व छापामारी के दौरान अफीम (पोस्ता) की खेती पाया गया था। पिछले डेढ़ माह के दौरान 90 एकड़ भूमि में लगे पोस्ते की फसल को पुलिस नष्ट कर चुकी है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم