angara(ranchi) सोहोवती देवी पब्लिक स्कूल(एसडीपीएस) चिलदाग में रविवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुआ। मौके पर विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा दिखाया। मुख्य अतिथि प्रमुख दीपा उरांव, विशिष्ट अतिथि उपप्रमुख जयपाल हजाम, जिप सदस्य अनुराधा मुंडा ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। दीपा उरांव ने कहा कि नौनिहाल देश के भविष्य है, जीवन में पढ़ाई के साथ साथ खेल का भी महत्व है। राष्ट्र निर्माण के दिशा में मानसिक, शारीरिक और आध्यामिक रूप से सशक्त बनाने में खेल अहम योगदान निभा रहा है।
रांची विवि के वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ अमर कुमार चौधरी, डॉ कुमुदकला मेहता, मुखिया दुर्गा पाहन, रौशन लाल मुंडा व समाजसेवी शिवशंकर केशरी ने भी अपने अपने विचार रखा। विभिन्न खेल स्पर्धाओं के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में प्रिंसिपल मनीष चौधरी, सावित्री देवी, नीरज कुमार महतो, कामेश्वर चौधरी, ब्रजेश कुमार, सखीचंद महतो, शंकर बैठा, विपिन मुंडा, रामसाय मुंडा, अब्दुल इमाम अंसारी सहित सभी शिक्षक, शिक्षिका और अभिभावक व अन्य उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.