![]() |
| बाबा मंदिर में पति संग पूजा करतीं दीपिका पांडेय। |
Deoghar (Jharkhand): मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बाबा मंदिर में पत्नी कल्पना सोरेन संग पूजा करने के एक दिन बाद शनिवार को उनके कैबिनेट के दो मंत्री भी पहुंचे। ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और श्रम नियोजन मंत्री संजय प्रसाद यादव। दीपिका ने अपने पति रत्नेश कुमार सिंह के साथ पूरे विधि-विधान से बाबा बैजनाथ की पूजा-अर्चना की, तो संजय प्रसाद यादव ने अपनी पत्नी कल्पना देवी के साथ बाबा का जलाभिषेक और पूजा किया। दोनों मंत्रियों के साथ उनके परिजन और इष्ट-मित्र भी पूजा करने आए थे। संजय प्रसाद यादव ने बाबा बैजनाथ और मैया पार्वती का गठबंधन भी किया। वहीं, भगवान शिव के कामना लिंग पर दुग्धाभिषेक भी किया। संजय यादव के साथ स्थानीय विधायक सुरेश पासवान ने भी पूजा-अर्चना की। जबकि, दीपिका पांडेय सिंह ने बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना के बाद मैया पार्वती और कई शक्ति मंदिरों में भी माथा टेका। उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जिला बीस सूत्री कार्यक्रम के उपाध्यक्ष डॉ. मुन्नम संजय, पंडा धर्मरक्षिणी सभा के पूर्व महामंत्री कार्तिक नाथ ठाकुर भी थे। दोनों मंत्रियों को उनके पुश्तैनी पुरोहितों ने संकल्प और पूजा-अर्चना करवाई।
![]() |
| नंदीदेव के कान में अपने मन की बात कहतीं कल्पना। |
After CM Hemant Soren, two of his ministers also attended the Deoghar temple


إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.