angara(ranchi) जनकल्याण समर्पण संस्थान खेल महोत्सव सिकिदिरी में शनिवार को 100 मीटर बाधा दौड़(बालिका) का गोल्ड दीया थापा क्षेत्री ने जीता। रजत पदक लतिका सपवार व कांस्य पदक विजेता आंचल कुमारी रही। जूनियर बालिका में दीपिका कुमारी स्वर्ण पदक, प्रियंका कुमारी रजत, श्रेया कुमारी कांस्य पदक, बालक जूनियर वर्ग में सुदेश कुमार महतो स्वर्ण पदक, अंश महतो रजत, निखिल करमाली कांस्य पदक, सब जूनियर हिमांशु बेदिया स्वर्ण, सुधांशु मेहता रजत, सुमित कुमार कांस्य विजेता रहे। पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि भाजपा एसटी मोर्चा रांची ग्रामीण जिलाध्यक्ष बुधराम बेदिया व विशिष्ठ अतिथि विधायक प्रतिनिधि अजगुत करमाली ने पदक एवं प्रमाणपत्र देकर किया। इस अवसर पर अध्यक्ष सुजीत कुमार, रमण कुमार, सत्यपाल राउत, राजकुमार आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.