silli(ranchi) सिल्ली मुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस ने गहन जांच अभियान चलाया। रांची मुरी मार्ग पर पश्चिम बंगाल की सीमा, झारखड़ मोड़ समेत सभी महत्वपूर्ण जगहों पर पुलिस के जवानों ने वाहनों की जांच की। बड़ी एवं छोटी सभी गाड़ियों की तलाशी ली गई। इस दौरान सिल्ली मुरी के पुलिसकर्मी समेत अतिरिक्त पुलिस बल की भी तैनाती की गई। मुरी ओपी प्रभारी कुमुद कुमार ने बताया कि रांची में भाजपा द्वारा आयोजित किए गए आक्रोश रैली के दौरान कोई गड़बड़ी न हो। इस दौरान अपराधिक घटना को रोकने एवं असामाजिक तत्वों की पहचान किए जाने के लिए यह जांच चलाया गया।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.