![]() |
घटना स्थल पर जुटे ग्रामीण। |
Silli (Ranchi): सिल्ली प्रखंड की बंता हजाम दक्षिणी पंचायत के हजाम गांव में रविवार सुबह लगभग 10:30 बजे हुए वज्रपात से गरीब आदिवासी किसान बुद्धदेव पातर मुंडा की पांच बकरियां मर गईं। इससे बुद्धदेव को बड़ी आर्थिक क्षति हुई। उन्होंने पंचायत के मुखिया गंगा नारायण सिंह मुंडा को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही मुखिया बुद्धदेव को साथ लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने तुरंत सिल्ली के अंचल अधिकारी से बात की। सीओ ने पीड़ित किसान बुद्धदेव को विभाग की और से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। मौके पर मौजूद ग्रामीण राधे मुंडा ने बताया कि बुद्धदेव बहुत गरीब है। वह खेत में मजदूरी और बकरी पालन करके बहुत मुश्किल से अपना परिवार चलाता है। हाल ही में एक प्राइवेट कंपनी से लोन लेकर बकरी पालन किया था। इस घटना से उसे भारी नुक़सान हुआ है। वह अब कैसे लोन की राशि चुकाएगा यह बड़ी चिंता है।
Thunderbolt shatters the dreams of poor farmers in Silli, paying off loans a big challenge
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.