![]() |
प्रकाश लकड़ा |
केन्द्रीय सचिव के हाइजैक करने से थे परेशान
![]() |
आजसू पार्टी के एक केन्द्रीय सचिव के द्वारा लगातार पार्टी को हाइजैक करने से व्यथित होकर प्रकाश लकड़ा ने इस्तीफा दिया। उक्त केन्द्रीय सचिव ने अपने साथ पार्टी के कुछ लोगों को जोड़कर लगातार पार्टी संगठन का काम करे थे। इस अभियान में कथित केन्द्रीय सचिव प्रखंड कमिटि को नजरअंदाज करके भी कार्यक्रम करते आये है। कई बार इसकी शिकायत की गई, लेकिन कुछ नही हुआ।
नवभास्कर से वाट्सएप पर जुड़ने के लिए क्लिक करें
खिजरी विस भाजपा के पाले में जाता देख बदला पाला
झारखंड विस का चुनाव भाजपा व आजसू मिलकर लड़ेगी। इससे खिजरी विस सीट भाजपा के पाले में जा सकता है। प्रकाश लकड़ृा ने खिजरी से चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी कर रखी थी। सात-आठ सालों से लगातार संगठन की मतबूती का काम करते आ रहे थे। लेकिन आजसू पार्टी के खिजरी विस सीट से चुनाव लड़ने की संभावना हो रही धूमिल से वे काफी परेशान थे। आरोप है कि एक केन्द्रीय सचिव ने संगठन को हाइजैक कर लगभग अन्य संभावित प्रत्याशियों को किनारे कर दिया है। जानकारों का कहना है कि प्रकाश लकड़ा के समर्थन में काफी संख्या में कार्यकर्ता आजसू पार्टी छोड़ सकते है। सूत्रों ने बताया कि पैका पंचायत से प्रखंड उपाध्यक्ष प्रदीप महतो भी अपने समर्थकों के साथ आजसू पार्टी को छोड़ सकते है।
जेबीकेएसएस ने आजसू पार्टी के आधार वोट में की सेंधमारी
जयराम महतो की पार्टी जेबीकेएसएस ने आजसू पार्टी के आधार वोट बैंक में जबर्दस्त सेंधमारी की है। संपन्न हुए लोस चुनाव में इसकी बानगी देखने को मिली। पूर्व में जिन बूथों में आजसू लीड रहा था उस बूथ में अब जेबीकेएसएस आगे रही। जबकी चुनाव में भाजपा-आजसू का गठबंधन था। दूसरी तरफ चुनाव के दौरान आजसू के कई पदाधिकारी खुलेआम जेबीकेएसएस के पक्ष मे काम करते देखे गये। इससे लगातार आजसू संगठन कमजोर होता चला गया। फिलहाल स्थिति यह हो गया कि एक ही आधार वोट बैंक में आजसू, भाजपा व जेबीकेएसएस तीनों अपना अपना दावा कर रही है। विस चुनाव में स्पष्ट हो जाएगा की आधार वोट किसके साथ है। लोस चुनाव में आधार वोट ने एक बात स्पष्ट कर दिया कि राष्ट्रीय मुददे पर हुए चुनाव में स्थानीय मुददे पर वोट दिया गया। विस चुनाव में शुद्ध रूप से स्थानीय मुददे पर वोट होगा उसमें वोटिंग पैटर्न क्या होगा यह समय बताएगा।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.