silli(ranchi) सिल्ली आसपास क्षेत्र के सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में गुरुवार को स्वतंत्रा दिवस पर ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई। प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड प्रमुख जितेन्द्र बड़ाइ व बीडीओ रेणु बाला ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। मौके पर उपप्रमुख आरती देवी व सीओ अरुणिमा एक्का समेत प्रखंड के सभी पदाधिकारी, कर्मी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे। इसके अलावे सिल्ली थाना परिसर में थाना प्रभारी मोहित कुमार, मुरी ओपी में ओपी प्रभारी कुंदन कुमार, सिंगपुर नर्सिंग होम में डॉ रमनेश प्रसाद, आजसू पार्टी सिल्ली नगर कार्यालय में जयपाल सिंह, सिल्ली अस्पताल में डॉ प्रियंका सिन्हा, सिल्ली पॉलिटेक्निक में प्राचार्य समीर शर्मा, रुडसेट संस्थान में निदेशक संजीत कुमार। आदर्श हाई स्कूल मुरी में राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक संघ के रतनलाल महतो ने ध्वजारोहण किया। वहीं क्षेत्र के कई अन्य संस्थानों, क्लबों एवं मुहल्ले में भी गणमान्य लोगों द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.