![]() |
| Champai soren |
Ranchi (Jharkhand) : झामुमो (JMM) के सीनियर लीडर चंपाई सोरेन (champai soren) ने बगावत का झंडा उठा लिया है। मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के बाद से चंपाई सोरेन पार्टी और सरकार में अलग-थलग पड़ गए थे। उन्होंने भी एकदम से अपना मुंह बंद कर लिया था। दूसरी ओर, भाजपा इसे लगातार आदिवासी के सम्मान से जोड़कर चुनावी मुद्दा बनाना चाह रही थी। झामुमो से निकाले गए विधायक लोबिन हेंब्रम (lobin hembram) भाजपा के संपर्क में पहले से थे। लोबिन हेंब्रम अभी दिल्ली पहुंच गए हैं। वहां वे भाजपा नेताओं के संपर्क में हैं। एक -दो दिन में वे भाजपा में शामिल हो जाएंगे। इधर, सूत्रों से जानकारी मिली है कि चंपाई सोरेन भी भाजपा में हो रहे हैं। उनका भाजपा में शामिल होने का पूरा खाका तैयार कर लिया गया है। चुनाव बाद सत्ता में आने पर चंपाई को कौन सा पद दिया जाएगा यह भी तय हो गया है। हालांकि, इस मुद्दे पर अभी कोई कुछ नहीं बोल रहा है। चंपाई सोरेन भी अभी इस तरह की किसी डील से इंकार कर रहे हैं, लेकिन सूत्र दावा कर रहे हैं कि सबकुछ तय हो गया है इसी महीने के अंत तक चंपाई और लोबिन सहित सत्ता पक्ष दो-तीन और विधायक भाजपा में शामिल हो जाएंगे।
Champai Soren is joining BJP

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.