angara(ranchi) आजसू पार्टी के सौजन्य से गेतलसूद स्कूल मैदान में गुरूवार से दो दिवसीय फुटबाल टुर्नामेंट शुरू हुआ। इसका
उदघाटन आजसू पार्टी के रांची जिलाध्यक्ष संजय महतो, जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुण्डा व जिला प्रवक्ता सह सिरका मुखिया रौशनलाल मुण्डा ने किया। टुर्नामेंट का आयोजन केन्द्रीय सचिव पारसनाथ उरांव करा रहे है। उदघाटन मैच में बीसा ने बेंती को 1-0 गोल से हराया। टुर्नामेंट में 6 पंचायत के कुल 14 टीमें शामिल हो रही है। शुक्रवार को फाइनल खेला जाएगा।
इस मौके पर संजय महतो ने कहा कि "खेलेगा युवा बढ़ेगा युवा" खेलेगा खिजरी, बढ़ेगा खिजरी संकल्प को लेकर आजसू पार्टी लगातार काम कर रही है। आजसू पार्टी युवाओं को खेल के माध्यम से संभावित क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्रदान करना और आगे बढाने के उद्देश्य से राज्य भर में इस तरह की आयोजन कर रही है। संचालन अनगड़ा प्रखण्ड अध्यक्ष जगरनाथ महतो ने की। इस अवसर पर महिला मोरचा की रांची जिलाध्यक्ष वीणा कुमारी, केन्द्रीय सचिव जितेन्द्र सिंह, केन्द्रीय सदस्य वीरेन्द्र सिंह भोगता, राजेश पाहन, सावित्री देवी, भारतीय पंडित, भाजपा मंडल अनुसूचित जाति मोर्चा के मंत्री संजय नायक, योगेन्द्र महतो, बाबुलाल महतो, सुनील कुमार आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.