angara(ranchi) फूलखूंदी और झूलन के साथ टाटी मे आयोजित सात दिवसीय शिव मंडा पूजा का बुधवार को समापन हुआ। फूलखूंदी में 101 शिव भक्त नंगे पांव दहकते अंगारों पर चलकर भगवान शिव के प्रति अटूट आस्था को दर्शाया। जागरण व छऊ नृत्य कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा नेता जैलेंद्र कुमार ने किया। रातभर नागपुरी गीत-संगीत व सालहन की प्रसिद्ध एतवा भगत छऊ नृत्य टीम के बीच मुकाबला हुआ। नागपुरी कार्यक्रम में सुमन गुप्ता, कयूम अब्बास, कुमार प्रीतम व सरिता देवी ने अपनी अपनी प्रस्तुती दी।
भगवान शिव ही आदि व अंत: जैलेन्द्र कुमार
मौके पर जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि भगवान शिव ही आदि व अंत है। इनकी उपासना से सभी दुख और पीड़ा दूर हो जाती है। संचालन अमित मिश्रा ने की। मंडा पूजा झारखंड की अध्यात्मिक स्त्रोत है। पारंपरिक मंडा पूजा को बचाये रखना है। अतिथि के रूप में भाजपा नेता प्रमोद सिंह, रामअवतार केरकेटटा, टाटी मुखिया कृष्णा पाहन, भाजपा महिला मोरचा की जिलाध्यक्ष माधुरी देवी उपस्थित थे। आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष बसंत मिश्रा, सचिव जगदीश नायक, कोषाध्यक्ष बिगना महतो, उपाध्यक्ष सनील जोय, सहसचिव धीरेन्द्र त्रिपाठी, मनोज महतो, मोहन महतो, रंजीत लोहरा सहित अन्य का उल्लेखनीय योगदान रहा।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.