GA4-314340326 उपलब्धि को सम्मान: आजसू पार्टी ने मैट्रिक व इंटर के टापरों को किया सम्मानित

उपलब्धि को सम्मान: आजसू पार्टी ने मैट्रिक व इंटर के टापरों को किया सम्मानित

टापर अंबिका कुमारी को सम्मानित करते पारसनाथ उरांव
angara(ranchi)  आजसू पार्टी ने राजाडेरा स्कूल में बुधवार को इस वर्ष मैट्रिक व इंटर की विभिन्न संकायों के टापर विद्यार्थियों को सम्मानित किया। मुख्य अथिति आजसू पार्टी के केन्द्रीय सचिव पारसनाथ उरांव, विशिष्ट अतिथि जिला प्रवक्ता रौशनलाल मुण्डा, केन्द्रीय सचिव जितेन्द्र सिंह व आजसू महिला जिलाध्यक्ष वीणा देवी थी। राजाडेरा की शासनबेड़ा निवासी व चिलदाग प्लस टू स्कूल की छात्रा अंबिका कुमारी सहित अन्य टापरों को सम्मानित किया गया। ज्ञात हो कि अंबिका कुमारी ने इंटर साइंस में राज्य में 10वां स्थान प्राप्त किया है। 30 टापरों को सम्मानित किया गया।

सकारात्मक सोच के साथ लगातार करे अध्ययन: पारसनाथ उरांव
पारसनाथ उरांव ने कहा कि साइंस में अंबिका कुमारी की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्त्रोत है। मेहनत करके साइंस को अब सहज विषय बनाया जा सकता है। सकारात्मत सोच के साथ लगातार अध्ययन करने की जरूरत है। रौशनलाल मुण्डा ने बताया कि आजसू पार्टी समय समय पर इस तरह का आयोजन कर प्रतिभा को प्रोत्साहित करने का काम करती है। जितेन्द्र सिंह ने कहा कि विद्यार्थी अपने लक्ष्य निर्धारित कर लगातार आगे बढ़ते रहे। वीणा देवी ने कहा कि प्रतिभा को आगे लाने में आजसू पार्टी सहयोग करता रहेगा। आयोजन को सफल बनाने में महावीर महतो, रिजवान अंसारी, अभिजीत कुमार, मुनेश्वर महतो, सुरेश महतो आदि का उल्लेखनी योगदान रहा। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने