big breaking/ दलादली चौक पर बोरिंग वाहन पोल से टकराया, दो की मौत

 

अनिल कुमार चौधरी/angara(ranchi)  अनगड़ा के दो युवकों की मौत रिंगरोड दलादली चौक रातू के पास रविवार की सुबह 7 बजे के करीब हुई। दोनों मृतक सिकिदिरी थाना क्षेत्र के नवागढ़ के हड़राबेड़ा निवासी प्रमुख बेदिया(31) डुमरटोली का घासीराम बेदिया(25) है। रिम्स में पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों को अंतिम संस्कार गांव के ही मुक्तिधाम में कर दिया गया। मौत की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया। दोनों युवक पहाड़ी मंदिर रांची स्थित चापाकल बोरिंग कावेरी डीप बोरिंग कंपनी में मजदूरी करते थे। प्रमुख बेदिया अपने पीछे विधवा व पांच छोटे छोटे बच्चों को अनाथ छोड़ गया। जबकी घासीराम अविवाहित था। अभी तक कंपनी की तरफ से मृतकों को कोई मुआवजा नही दिया गया। इधर जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुण्डा व भाजपा नेता जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि बोरिंग कंपनी की लापरवाही के कारण दोनों मजदूरों की मौत हुई है। दोनों का परिवार अनाथ हो गया। तत्काल बोरिंग कंपनी दोनों मृतकों के स्वजनों को दस-दस लाख रूपया मुआवजा दे। एक साथ गांव के दो युवकों की मौत से पूरा गांव में शोक की लहर है। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सुबह में घटना की सूचना मिलते ही पूरा गांव पीड़ीत परिवार के पास इकटठा हो गया। महिलाएं लगातार रो रही थी। 

मृतक घासीराम बेदिया

मृतक प्रमुख बेदिया

कैसे हुआ दुर्घटना: गांव के समाजसेवी करमदेव बेदिया ने बताया कि दोनों युवक कावेरी डीप बोरिंग में मजदूरी करते थे। रविवार की सुबह में दलादली के पास एक बोरिंग करने के बाद दूसरी जगह पर बोरिंग करने जा रहे थे। दोनों बोरिंग वाहन में सवार थे। तभी वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ा होडिंग लोहे से जा टकराया। जिसमें दबकर दोनों की मौत हो गई। दुर्घटना चालक के झपकी लेने के कारण हुआ। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने