angara(ranchi) अनगड़ा के बेंती, नवागढ़, जोन्हा, जरगा व पैका में विश्व महावारी दिवस के मौके पर जागरूकता अभियान चलाया गया। प्रभातफेरी निकालकर व महिलाओं के साथ बैठक कर महावारी(मासिक चक्र) के बारे में जानकारी दी गई। इससे जुड़े भ्रांतियों को दूर किया गया। पैड के उपयोग के बारे बताया गया। बेंती में अध्यक्षता जलसहिया सुमन कुमारी, नवागढ़ में मुखिया भुवनेश्वर बेदिया, जोन्हा में ललिता देवी, जरगा में एतवारी देवी व पैका में उर्मिला देवी ने की। बेंती में समाजसेवी आयुष कुमार ने किशोरियों व महिलाओं में माहवारी के दौरान होनेवाली विभिन्न प्रकार कि परेशानी व सावधानियों की जानकारी दी। आयुष कुमार ने सेनेटरी पैड का वितरण किया। इस मौके पर निशा कुमारी, खुशी कुमारी, संतोषी कुमारी, मुस्कान कुमारी, सोनिका कुमारी, सरिता कुमारी, अनिता कुमारी, प्रमिला कुमारी, प्रियंका कुमारी, सविता कुमारी, प्रिति कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे।
माहवारी दिवस पर चलाया जागरूकता अभियान
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.