rahe(ranchi) प्रखंड के महेशपुर,नुरू,गोवाली ओर बेला गांव में शनिवार सुबह को हर्षोल्लास के साथ चैत्र पर्व व शिव पूजा संपन्न हो गया। इसको लेकर गांव के शिव मंदिर परिसर में शुक्रवार रात को मेले का आयोजन किया गया। जहां लोग रात भर छऊ नृत्य तथा मेले का आनंद लिया। वहीं शनिवार सुबह फूलखुंदी ( दहकते अंगारों में चलना) का आयोजन किया गया। नुरू ओर गोवाली गांव में भोक्ता 50 फीट ऊंची हवा में झूलते हुये झूलन किया। शिव भक्त अपने पीठ में लोहे की छड़ बेध कर झूलन किया। अनुष्ठान के बाद प्रसाद ग्रहण कर व्रत तोड़ा गया।
आस्था का अद्भुत प्रतीक है फूलखुंदी ओर झूलन :-फूलखुंदी में भोक्ता नंगे पांव आग पर चलते हैं। सभी भोक्ता पाटभोक्ता के नेतृत्व में मंदिर के निकट तालाब से स्नान कर इस आग की पूजा अर्चना कर अंगारे में गुजरकर व्रत पूर्ण करते है। इसके बाद पीठ में लोहे की छड़ में रस्सी बांध कर 50 फीट ऊपर हवा में बल्ली के सहारे झूलते है। सारा अनुष्ठान 24 घण्टे निर्जला उपवास में रह कर करते है। आयोजन को लेकर मेला समिति के सदस्य सक्रिय भूमिका में रहे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.