angara(ranchi) आजसू पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को गोंदलीपोखर में हुई। अध्यक्षता रांची जिला प्रभारी आतिश कुमार महतो ने की। आगामी लोस चुनाव को लेकर 12 सदस्यीय संयोजक टीम बनाया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश युवा प्रभारी अब्दुल जब्बर अन्सारी ने कहा युवा ही झारखंड का तकदीर और तस्वीर बदल सकता है। वहीं आजसू पार्टी केंद्रीय सचिव पारसनाथ उरांव ने कहा आजसू पार्टी आंदोलन की उपज है और राज्य की जानता की विकास से उपेक्षित है। इसलिए युवाओं को आगे आना होगा युवा ही राज्य का कायाकल्प कर सकता है इसके लिए आजसू पार्टी युवा संगठन हर प्रखंड में टीम तैयार होगी। इस मौके पर केंद्रीय सदस्य जलनाथ चौधरी, जिला सह प्रभारी बिनोद महतो, अनगड़ा प्रखंड अध्यक्ष जगरनाथ महतो सहित अन्य उपस्थित थे।
12 सदस्यीय कमिटि के सदस्य
12 सदस्यीय संयोजक टीम में महाबीर महतो, अर्जुन महतो, राजकुमार महतो, जालान पाहन, मुनेश्वर महतो, देवेन्द्र महतो, असलम शेख, रोहित लोहरा, कालेश्वर महतो, संजय महतो को रखा गया।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.