उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिंगपुर में चापाकल खराब पानी के लिए भटक रहे बच्चे

पानी के लिए भटकते बच्चें
तारकेश्वर महतो/silli(ranchi)  सिल्ली प्रखंड के उत्क्रमित मध्य  विद्यालय सिंगपुर के छात्र छात्राओं को पानी पीने व मध्यान भोजन के बाद धाली धोने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। विद्यालय में लगे चापाकल खराब पड़े हैं इस चिलचिलाती धूप में विद्यालय के छात्र विद्यालय से बाहर निकाल कर अन्य चापाकल से पानी लाकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। विद्यालय के शिक्षक ने बताया कि विद्यालय के चापाकल खराब रहने के कारण मध्याहन भोजन बनाने के लिए स्कूल से दूर अन्य चापाकल से पानी लाकर खाना बनाना पड़ता है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक खालील अंसारी ने कहा कि विभाग को चापाकल खराब की सूचना दे दी गई है। जल्द ही चापाकल को ठीक  कर लिया जाएगा।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने