GA4-314340326 75 साल के बाद भी कोई कंपनी खड़ा है यह एक उदाहरण है:सतीश पाई

75 साल के बाद भी कोई कंपनी खड़ा है यह एक उदाहरण है:सतीश पाई

सतीस पाई
तारकेश्वर महतो/silli(ranchi)  हिंडालको मुरी कारखाने के 75 साल पूरे होने पर पिछले दो माह से चला आ रहा कार्यक्रमों का आज अलूमिना क्लब परिसर में समापन किया गया। इस दौरान पूरे परिसर की आर्कषक विद्युतसज्जा की गई था। पूरा परिसर दुधिया रोशनी में नहाया हुआ था। मुख्य अतिथि हिंडाल्को के प्रबंध निदेशक सतीश पाई उपस्थित थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 75 साल बाद भी कोई कारखाना खड़ा है ऐसा काफी कम देखने को मिलता है मुरी कारखाना उनमें से एक है। यह एक उदाहरण है पिछले 2019  की रेड मड की घटना क बाद भी आप सभी को सहयोग का नतीजा इसके बाद काफी विकास हुआ है। अभी मुरी से निकले रेड मड के कई उपयोग किए जाने लगे है। जैसे कई के नाम चिन कंपनियों के द्वारा सीमेंट का निर्माण किया जाना इसके अलावा ईटा का निर्माण के साथ-साथ सड़क के निर्माण के कार्यों में भी लगाया जा रहे है। यह सार्थक बदलाव है। मुरी कारखाने को एस्पेशियलिटी की यात्रा आगे भी 75 सालों तक की यात्रा के लिए ऊर्जा प्रदान करेगा। 

यूनिट हेड रवि मिश्रा ने कहा कि हिंडलको कंपनी ने एक लंबा सफर तय किया है। कर्मचारियों व अधिकारियों के अथक प्रयास का परिणाम है कि हमने 75 वर्ष का लंबा सफर तय किया। आगे भी हमें और लंबा सफर तय करना है। इसमें सभी की सहभागिता जरूरी है। कंपनी के कर्मचारियों को बेहतर कार्य करने के लिए अंग वस्त्र देकर अतिथि के द्वारा सम्मानित किया गया। इससे पूर्व  गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। रिया पाठक ने गणेश वंदना की प्रस्तुति की। हिंडालको के स्कूल के भूमिका, रेणु, पुष्पा समेत विद्यार्थियों ने नृत्य के माध्यम से झारखंड की कला संस्कृति की प्रस्तुति की। वही  कम्पनी इन 75 सालों में किन-किन दौर से गुजरा इसकी एक चलचित्र पर रिपोर्ट दिखाई गई। कंपनी के कई वरीय अधिकारियों ने कंपनी में बिताए अपने कार्यों की साझा की। वही कंपनी के 75 साल पूरे होने पर कंपनी के साथ जितने भी जुड़े लोगों को प्रबंधन की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन  सौरभ घोष ,श्रद्धा श्रीवास्तव ने कीइस मौके पर मुंबई कॉरपोरेट से अमित सेन गुप्ता उन्नीकृष्णनन, अर्पणा  कामथ, एचआर अरुण रॉय, रोहित चौरसिया ,गौरीशंकर, नवनीत श्रीवास्तव, प्रशांत बोस, अभिजीत सेन, अभिजीत, अभिषेक कुमार, अनिल सिंह, विपुल कुमार, अंकुर अग्रवाल, संदीप कुमार, रविंद्र कुमार, सुरेश महतो, उपेंद्र कुमार महतो, प्रभात महतो ,सत्येंद्र सिंह ,दिलीप हजाम ,सुभाष महतो, मेघनाथ महतो, राजेश गोस्वामी, प्रदीप ठाकुर, सृष्टि हजाम, राजकुमार सोनार, समेत हिंडालको कर्मी उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने