silli(ranchi पूर्व उप मुख्यमंत्री सह विधायक सुदेश कुमार महतो गुरुवार की शाम अचानक सिल्ली प्रखंड कार्यालय पहुंचे। इसके साथ ही कार्यालय में अफरा तफरी मच गई। जानकारी मिलने पर बीडीओ रेणु बाला तुरंत कार्यालय पहुंची। विधायक ने बीडीओ द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने बीडीओ को निर्देश दिया कि जनता एवं जन प्रतिनिधियों के साथ व्यवहारिक रहकर जनता के हित में काम करें। जनता के शिकायतों का विशेष ध्यान रखें। विधायक बीडीओ के खिलाफ आम लोगों की शिकायत मिलने पर कार्यालय पहुंचे थे। इस मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक, उप प्रमुख आरती देवी, लोबादाग के मुखिया लाल सिंह मुंडा समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.