GA4-314340326 सांसद संजय सेठ ने वंदे भारत ट्रेन को मुरी में दिखाई हरी झंडी

सांसद संजय सेठ ने वंदे भारत ट्रेन को मुरी में दिखाई हरी झंडी

 

silli(ranchi)  प्रदेश की तीसरी वंदे भारत ट्रेन पीएम नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाकर रांची से बनारस के लिए रवाना किया। ट्रेन 10:40 बजे मुरी पहुंची। जहां प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर सांसद संजय सेठ ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। सभी ने इस ट्रेन को प्रदेश के साथ-साथ सिल्ली के लिए गौरव बताया। बता दें कि ट्रेन का शुभारंभ रांची रेलवे स्टेशन में समारोह के साथ किया गया था। शुभारंभ के बाद उसी ट्रेन से सांसद संजय सेठ मुरी स्टेशन पहुंचे। जहां स्थानीय भाजपा ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष विनय महतो धीरज एवं मंडल अध्यक्ष विनोद साहू  के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मौके पर सांसद संजय सेठ ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन झारखंड की तीसरी बड़ी सौगात है। रेल मंत्री से मैंने इसके लिए आग्रह किया था। जो अब पूरा हो गया ‌। यह मोदी की गारंटी का परिणाम है ‌‌। रांची जैसे शहरों से तीन - तीन वंदे भारत मिलना रांची वासियों के लिए गौरव की बात है। रांची  एवं मुरी के कई यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा । कार्यक्रम का संचालन विनोद साहू ने एवं धन्यवाद ज्ञापन विनय महतो धीरज ने किया। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि गौतम साहू, सुशील महतो, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनय महतो धीरज, डॉ रमनेश,रेखा महतो, खुशबू कुमारी, सृष्टिधर प्रजापति, राजेन्द्र सांई, भगीरथ महतो, खिजरी के सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, गोरखनाथ सिंह, अमित कुमार महतो, फणीभूषण महतो, प्रमोद कुशवाहा, शैलेन्द्र बड़ाईक, गुलाब सिंह, पंकज कुम्हार समेत रेलवे के कई  पदाधिकारीगण एवं स्थानीय लोग  उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने