angara(ranchi) झारखंडी भाषा-खतियान संघर्ष समिति(जेबीकेएसएस) लोकसभा चुनाव में रांची संसदीय क्षेत्र से केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्रनाथ महतो को प्रत्याशी बनायेगी। यह निर्णय हेसल में पार्टी के आयोजित बैठक में लिया गया। पार्टी के केन्द्रीय सचिव सुमित महतो ने बताया कि जयराम महतो के नेतृत्व वाली जेबीकेएसएस का नाम बदलकर अब झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोरचा(जेएलकेएम) हो गया है। इसी नाम से चुनाव आयोग में पार्टी का पंजीयन हुआ है। देवेन्द्र महतो अब जेएलकेएम के सिंबल से चुनाव लड़ेंगे। बैठक में महामंत्री जितेन्द्र महतो, सक्रिय सदस्य संजय महतो, फलिन्द्र करमाली आदि के नामों पर भी चर्चा किया गया। मौके पर भारतीय सेना के पूर्व कैप्टन जुगेश मुंडा को प्रभारी, सुमित महतो, महाबीर मुंडा, आलोक उरांव, रतिया गंझू, निबेदिता महतो, सोहरी देवी, मंजू महतो, जलेश्वर महतो, संजय महतो, जितेंद्र महतो को सह प्रभारी बनाया गया। बैठक की अध्यक्षता लखीन्द्र महतो व संचालन हेमंत महतो ने किया। बैठक में सन्नी संदीप तिग्गा, विराट महतो, श्रवण महतो, गोविंद महतो, रविन्द्र महतो, सूरजनारायण महतो, बीरबल महतो, राजकिशोर महतो सहित अन्य उपस्थित थे।
जयराम महतो की पार्टी का नाम झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोरचा(जेएलकेएम) हुआ, रांची से चुनाव लड़ेंगे देवेन्द्र महतो
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.