silli(ranchi) प्रखण्ड के लोवादाग पंचायत के सिटकाडीह में आयोजित दो दिवसीय सिल्ली बुरी मेला का रविवार को समापन व पुरस्कार वितरण किया जाएगा। मेले का शुभारंभ शनिवार को किया गया। पहला दिन क्रिकेट व फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मुखिया लाल सिंह मुंडा, मुरलीधर महतो, नंद किशोर महतो, मनोहर महतो, दुर्गेश महतो, मंटु महतो आदि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में आसपास के 8 टीमें शामिल है। प्रतियोगिता के अंतिम दिन रविवार को फुटबॉल व क्रिकेट के फाइनल मैच , टुसू (चौड़ल) प्रतियोगिता , छौउ नृत्य, स्कूली छात्र छात्राओं के सांस्कृतिक नृत्य, मुर्गा लड़ाई, सुई धागा दौड़, म्यूजिकल चेयर, टोकरी दौड़, बच्चों का दौड़, क्विज प्रतियोगिता समेत कई खेल तथा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया है। समापन समारोह में मुख्य अतिथि आजसू प्रमुख सह स्थानीय विधायक सुदेश कुमार महतो, गूंज परिवार के संयोजक जयपाल सिंह, अध्यक्ष सुनील सिंह, जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक, उप प्रमुख आरती देवी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।
दो दिवसीय सिल्लीबुरू मेला में कई इवेंट के विजेता आज होंगे सम्मानित
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Silli News

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.