राहे में 70 लाख से बनेगा सोलर पावर प्लांट

 

rahe(ranchi)  विधायक सुदेश महतो ने  शनिवार को राहे प्रखंड के दुआरसिनी गांव में जेड्रा के द्वारा 70 लाख से लागत बनने वाली सोलर पावर प्लांट  योजना  का शिलान्यास किये। इस दौरान विधायक सुदेश महतो ने कहा कि गांव में बिजली नही पहुँच रही थी। 34 परिवार को बिजली की जरूरत थी। आवश्यकता को देखते हुये 34 परिवार के लिये 335 वाट के 30 केडब्लूपी सोलर पावर प्लांट  बनाया जा रहा है। जिला का पहला गांव होगा जो सोलर लाइट से जगमग होगा। इस दौरान गांव में पेयजल, सड़क,आदि समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिये। इस दौरान दरहा गांव में 14 लाख से पुलिया तथा बेला गांव में 7 लाख से बनने वाली 500 फिट पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किये। मौके पर वाईवीएन विश्वविद्यालय के संचालक आर यादव,केंद्रीय प्रवक्ता सुधीर यादव प्रभारी संजय सिद्धार्थ,करम मुंडा,छोटन मुंडा रंग बहादुर महतो,आदि मौजूद थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने