GA4-314340326 राज स्पोर्टस बुंडू बनी 11वीं चैंपियंस ट्राफी फुटबाल टुर्नामेंट की चैंपियन

राज स्पोर्टस बुंडू बनी 11वीं चैंपियंस ट्राफी फुटबाल टुर्नामेंट की चैंपियन

sonahatu(ranchi) 11वीं चैम्पियन ट्राफी एक दिवसीय  फुटबॉल खेल लखटकिया टूर्नामेंट का खिताब राज स्पोटर्स बुंडू  की टीम ने अपने नाम कर लिया। सोनाहातू स्थित थाना मैदान में रविवार को आठ टीमों के बीच खेला गया। संघर्षपूर्ण मुकाबले में राज स्पोटर्स बुंडू की टीम ने ब्लैक टाइगर रांची को 1 गोल से पराजित किया। वहीं, टूर्नामेंट में तृतीय डिजिटल सेवा ईचागढ़ ओर चतुर्थ टीम मास्टर इलेवन सिल्ली टीम रही। विजेता टीम को आजसू पार्टी के अध्यक्ष सह विधायक सुदेश महतो ओर पूर्व जिप अध्यक्ष सुकरा मुंडा आदि  के द्वारा नगद 1 लाख 31 हजार रुपए व ट्राॅफी देकर पुरस्कृत किया गया। वहीं, उपविजेता टीम को ब्लैक टाइगर रांची की टीम को मुखिया संघ के मनोज मुंडा, सावना मुंडा, विकास मुंडा, दीनबंधु मुंडा आदि  ने संयुक्त रूप से 81 हजार रुपए व ट्राॅफी दिए गए। इनके अलावे तृतीय व चतुर्थ स्थान रखने वाले दोनों टीमों को नगद 31 - 31 हजार रुपए व ट्राॅफी देकर पुरस्कृत किया गया। खेल में विजेता टीम के नीरज कुमार,को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए। उन्हें भी नगद राशि व ट्राॅफी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुनील सिंह, पूर्व जिप अध्यक्ष सुकरा मुंडा, पूर्व उपाध्यक्ष चितरंजन महतो, राम दुर्लभ सिंह मुंडा, रमेश सिंह मुंडा, संजय सिद्धार्थ, सुशील महतो, संजय महतो, मुखिया सावना महली, विकास सिंह मुंडा, मनोज सिंह मुंडा, विपत भंजन मुंडा, अनिता देवी, धरनी देवी, रायमनी देवी मंच पर उपस्थित थे। टूर्नामेंट को सफल बनाने में आयोजन समिति के वीरेंद्र मुंडा, श्याम महतो,खंजन महतो, अभिमन्यु महतो,अभिराम महतो,सुषेन प्रमाणिक,गन्धर्व महतो,मुकेश महतो, आदि सदस्यों एवं स्थानीय खेलप्रेमियों का उल्लेखनीय योगदान रहा। मैच में रेफरी  धनु नाग,की टीम ने किया। संचालन ओर कमेंट्री दिनेश प्रामाणिक ने किया।


Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने