GA4-314340326 विधायक मद से बननेवाले विभिन्न योजनाओं का हुआ शिलान्यास

विधायक मद से बननेवाले विभिन्न योजनाओं का हुआ शिलान्यास

angara(ranchi)  खिजरी विधायक राजेश कच्छप के विधायक मद से बननेवाले आधा दर्जन योजनाओं का शिलान्यास बुधवार को किया गया। शिलान्यास विधायक प्रतिनिधि राजेन्द्र मुंडा, अनगड़ा प्रमुख दीपा उरांव व उपप्रमुख जयपाल हजाम ने रखा। मैलघोंसा पिपराटोली, हड़राबेड़ा टुंगरी उपर, महेशपुर लेम्भाटोली, रूपडू, जानुम व हेसल में बननेवाले पीसीसी सड़कों व बैजनाथटाटा में मंडा खूंटा निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। मौके पर ग्रामीणों ने कांग्रेस नेताओं का स्वागत गाजा बाजा के साथ किया। राजेन्द्र मुण्डा ने कहा कि विधायक राजेश कच्छप गंभीरता के साथ क्षेत्र के विकास को फोकस किए हुए है। समस्याओं का समाधान सरकारी व नीजि स्तर पर किया जा रहा है। जल्द ही राहे हाहे पथ में गूंगा नाला में उच्चस्तरीय पुल व अनगड़ा से मुरी तक फोरलेन पथ निर्माण की आधारशिला रखी जाएगी। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। इस अवसर पर कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष शिवदास गोस्वामी, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष एतवा उरांव, विधायक प्रतिनिधि साकिर अंसारी, महिला अध्यक्ष सरिता देवी, शीला देवी, रब्बानी राज, मिन्हाज अलाम, युनूस अंसारी, अब्बास अंसारी, सफीक अंसारी, महेश गंझू, भोला करमाली, निर्मल करमाली, अभिराम मुंडा, सोहन करमाली, अजय करमाली, अजय तिर्की, अनीता देवी, संगीता कैथा, फूलो देवी, यशोदा देवी, प्रदीप उरांव, लालू उरांव, अगजुत करमाली, छोटेलाल महतो, सुखदेव लोहरा, दशरथ पहान, अशोक बेदिया सहित अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने