silli(ranchi) सिल्ली सीएससी की ओर से प्रखंड कार्यालय परिसर सिल्ली में विश्व मधुमेह दिवस पर चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रखंड एवं अंचल तथा बाल विकास विभाग के कर्मचारियों के स्वास्थ्य जांच की गई। स्वास्थ्य जांच सिल्ली सीएससी चिकित्सा प्रभारी डॉ मुकेश कुमार लैब टेक्नीशियन नैंसी कुमारी काउंसलर शबाना नुसरत एएनएम नरगिस खातून रंजीता लकड़ा के द्वारा की गई। इस अवसर पर चिकित्सा प्रभारी डॉ मुकेश कुमार ने कहा कि जागरूकता पैदा करने के लिए हर साल 14 नवंबर को विश्व मधुमेह दिवस मनाया जाता है। निशुल्क स्वास्थ्य कैंप में बड़ी संख्या में लोगों का निशुल्क स्वास्थ्य जांच किया गया। कैंप में ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर सहित विभिन्न तरह की जांच पड़ताल की गई। कर्मचारियों को उचित चिकित्सकीय सलाह दी गई।तथा मेडिकल टीम ने लोगों के रक्तचाप (बीपी) और रक्त शर्करा के स्तर की भी जांच की। वे उन्हें स्वस्थ रहने के लिए भी प्रेरित किया। इस शिविर में 50 से अधिक प्रखंड कर्मी की स्वास्थ्य जांच की गई। इस मौके पर संजीव कुमार महतो शशि भूषण चौबे नरेश कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे।
बीपी व ब्लड शुगर की हुई जांच
NovbhaskarHundrufall
0

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.