संत माइकल प्लस टू स्कूल मुरी में हुआ फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता

 silli(ranchi)  संत माइकल  प्लस टू स्कूल मुरी में बाल दिवस के अवसर पर फैसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा नर्सरी से कक्षा द्वितीय तक के छात्र - छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के पूर्व विद्यालय के निदेशक डॉ राकेश कुमार प्राचार्य सीएल  प्रजापति आदि ने चाचा नेहरू के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई | इस मौके पर निर्देशक तथा प्रधानाचार्य ने बच्चों को चाचा नेहरू के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बच्चो को बाल दिवस के बारे में  विस्तृत जानकारियां दी। बाल दिवस के अवसर पर  बच्चे ने  पं. जवाहर लाल नेहरू, महात्मा गाँधी, भारत माता, राधा रानी, देवी माता, कृष्णा, डॉक्टर, क्रिकेटर, प्रिंस, प्रिंसेस, ईशा मसिह, फादर, सरदार, फकीर, दुर्गा माता आदि  रंग-बिरंगे पोशाको में बच्चे बहुत ही लुभावने लग रहे थे। प्रतियोगिता में सभी सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने