![]() |
| नवजात बच्चा |
पुत्र को जन्म देकर कुंवारी माता हो गई फरार
बच्चें को जन्म देकर कुंवारी माता मौके से फरार हो गई। चरवाहोंं ने बताया कि दोपहर दो बजे के समीप एक युवती शाल ओढ़कर उसी जगह पर बैठी थी। उसकी उम्र कम दिख रही थी। वह लगातार परेशान थी। संभावना है उसी अज्ञात युवती ने बच्चें को जन्म देकर मौके से फरार हो गई। घटनास्थल में खून भी गिरा हुआ था।
नवजात को बचाने कई लोग आये सामने, लेकिन बचा नही पाये
अज्ञात नवजात बच्चा मिलने की सूचना मिलते ही कई लोग उसे बचाने के लिए आगे आये। एक दो लोग तो ऐसे भी मिले की खर्च की चिंता नही करे सिर्फ नवजात को बचाना है। लेकिन ठंड लगने के कारण नवजात की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही थी। रिम्स ले जाने से पहले एक निजी अस्पताल में भी बच्चें को ले जाया गया। लेकिन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वहां से भी रिम्स रेफर कर दिया गया।
क्या मजबूरी रही होगी इस नाबालिग माता की
उसने खेत पर जन्म देकर बच्चे को छोड़कर भाग निकली। समाज के किस दरिंदे ने नाबालिग को बहला फुसलाकर अपना शिकार बनाया और उसे अकेले इतना बड़ा कदम उठाने के लिए छोड़ दिया। इस नाबालिक ने 9 माह तक अपने कोख में अपने अंश को संभाले रखा। क्या घर में उसके किसी सदस्यों की इसकी जानकारी नहीं थी। वे नवजात को बचाने आगे क्यों नहीं आगे। आगे नहीं आने का कारण कुछ तो रही होगी। या फिर सामने वाला दरिंदा ने उसके गरीबी का फायदा उठाया होगा। यह तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा।
.jpeg)
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.