उपकरण वितरण को लेकर अनगड़ा में 70 दिव्यांग जनों का किया गया पंजीयन

पंजीयन करते 
angara(ranchi)  एडीआईपी योजना अंतर्गत शुक्रवार को अनगड़ा प्रखंड मुख्यालय में एलिम्को कानपुर के द्वारा शिविर लगाकर 70 दिव्यांग जनों का निबंधन किया गया। निबंधन के बाद सभी दिव्यांग जनों को बैटरी चालित तिपहिया साइकिल, पहिया कुर्सी, बैसाखी, वॉकर, व्हील चेयर, कान की मशीन, छड़ी, व्हील कमोड, नी ब्रेस, सर्वाइकल कॉलर, फुट वियर किट, कृत्रिम अंग आदि उपलब्ध कराया जाएगा। मौके पर प्रमुख दीपा उरांव, जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुण्डा, सीडीपीओ रेणुका कुमारी, सांसद प्रतिनिधि कामेश्वर महतो, दिव्यांग अधिकार मंच के अध्यक्ष तबरेज अंसारी, लीला कुमारी, जोन्हा मुखिया कृष्ण मुंडा, सिरका मुखिया रौशन मुंडा, रामदयाल सिंह, संजू कुमारी, सुकेश महतो सहित अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने