rahe(ranchi) स्वरोजगार को प्रोत्साहन देने हेतु एसएसबी 26वीं बटालियन ए कंपनी सताकी कैंप में शुक्रवार को वाहन चालन प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। एसएसबी 26 वी बटालियन के कमांडेंट एसडी शेरखाने के नेतृत्व में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत स्थानीय लोगों के उत्थान एवं मुख्य धारा में लाने हेतु वाहन चालन प्रशिक्षण कैंप का शुभारंभ किया गया। वाहन चालन प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन कमांडेंट एसडी शेरखाने के द्वारा किया गया। प्रशिक्षण कैंप से आस्था मोटर ट्रेनिंग स्कूल खूंटी के द्वारा किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम उद्घाटन के अवसर पर कंपनी कमांडर इंस्पेक्टर अमरकांत सिंह, सहायक उप निरीक्षक तिलक राज, भूपेंद्र कुमार, पंचायत के मुखिया पांडु मुंडा, रंगबहादुर महतो, चंदन महतो, सहित 22 परीक्षिछू आस्था मोटर ट्रेनिंग स्कूल के डायरेक्टर रमेश कुमार, ट्रेनर अमित धान, संदीप, हरेंद्र आदि मौजूद थे।
एसएसबी कैंप सताकी में प्रारंभ हुआ वाहन चालन प्रशिक्षण
NovbhaskarHundrufall
0

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.