काली पूजा के अवसर पर जागरण का आयोजन

silli(ranchi) मुरी रिटायरमेंट कॉलोनी मे काली पूजा के अवसर पर सोमवार को देर रात माता  जागरण का आयोजन किया गया।  जिसमें धनबाद के मशहूर भजन गायक पिंटू शर्मा, रांची के युगल किशोर व तदासा गुप्ता ने  एक से बढ़कर एक भजन  गाकर  श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर  दिया। वही भजन गायक पिंटू शर्मा ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और बेटी की बिदाई को लेकर  भजन गाकर  माहौल को भावुक कर दिया। वही तदासा गुप्ता ने छठ गीत की प्रस्तुति पेश की। देर रात तक श्रद्धालु गण भजनों और धार्मिक गीतों मे झूमते रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने मे निखिल सिंह, अलंकार गुप्ता, आकाश कुमार, चंदन कुमार, सूरज कुमार, विकाश, हर्षित वर्मा,अमन कुमार,बिट्टु, बिरेंन शर्मा, रंजन दास,बबलू सेन, रूपेश दास, रतन लाल गुप्ता आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم