angara(ranchi) 18वीं चैंपियंस ट्रॉफी फुटबाल टूर्नामेंट का शनिवार को फिक्सचर जारी किया गया। बूढ़ा महादेव मंदिर महेशपुर में विधिवत पूजा अर्चना कर फिक्सचर जारी किया गया। पूजा शिवदास गोस्वामी ने संपन्न कराया। 24 नवंबर को उदघाटन मैच मेकान व बडाम के बीच खेला जाएगा। जबकी फाइनल मैच 10 दिसंबर को खेला जाएगा। इस बार टुर्नामेंट में रेल एफसी कोलकाता, औरंगाबाद, राउरकेला, सेल बोकारो, धनबाद, दुर्गापुर, पतरातु की टीम सहित रांची के सभी टॉप टीम टूर्नामेंट खेलने आ रहा है।
फाइनल समारोह के मुख्य अतिथि है भारत सरकार श्रमशक्ति विभाग के संयुक्त सचिव केके सोन
फाइनल समारोह के मुख्य अतिथि भारत सरकार के श्रम शक्ति विभाग के संयुक्त सचिव केके सोन है। इस मौके पर अध्यक्ष राजेंद्र शाही मुंडा, महाप्रबंधक सागर साहू, सीईओ जैलेंद्र कुमार, सचिव अनिल कुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष राजन महतो, प्रबंधक संतोष सिन्हा, कार्यकारी अध्यक्ष गौरीशंकर मुंडा, संजय नायक, मुखिया रौशनलाल मुंडा, रामसाय मुंडा, सांसद प्रतिनिधि कामेश्वर महतो, रामपोदो महतो, विजय मुंडा सहित अन्य उपस्थित थे।



एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.