silli(ranchi) सिल्ली मुरी एवं आसपास के इलाकों में शुक्रवार को होने वाली जिउतिया पूजा की तैयारी पूरी कर ली गयी है। इसको लेकर गुरुवार को बाजार में सुबह से ही चहल पहल देखी गईं वहीं लोगों ने पुजा सामाग्री की खुब खरीदारी की। बजार में सड़क किनारे कई जगहों पर खीरा, पत्ता, डाला समेत पुजा में लगने वाली सामग्री की अस्थाई दुकानें लगी। बजार में खीरा 80 से100 रुपए प्रति किलो बिका वहीं पुजा को देखते हुए अन्य सब्ज़ियां भी मंहगा बीका। पुरोहित दिनेश बनर्जी ने बताया कि महिलाएं आस्था और समर्पण के भाव से इस व्रत को करती हैं। संतान की मंगलकामना के लिए माताएं निर्जला व्रत रखती हैं। जिउतिया को जीवित्पुत्रिका का व्रत भी कहा जाता है।
जिउतिया पूजा के लिए पूजन सामग्री की जमकर हुई बिक्री
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Silli News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.