GA4-314340326 भाजपा की संकल्प यात्रा को सफल बनाने की बनी रणनीति 

भाजपा की संकल्प यात्रा को सफल बनाने की बनी रणनीति 

 

Silli(ranchi)  प्रखंड के पतराहातू स्कूल मैदान में आगामी 27 अक्टूबर को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा है। यात्रा को सफल बनाने के लिए मंडल अध्यक्ष सृष्टिधर प्रजापति की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रवासी प्रभारी जेलेंद्र कुमार उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पतराहातू जोन के चारों पंचायत से अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो इसके लिए घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया जाए। तथा कार्यक्रम स्थल तक आने के लिए वाहन की व्यवस्था की जाएगी। एवम प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा की आगवानी के लिए बरेंदा चौक से कार्यकर्ताओं द्वारा सैकड़ो मोटरसाइकिल की रैली निकले इसकी सुनिश्चित किया जाए। तभी यह हमारे संकल्प यात्रा सफल होगी। बैठक में बैठक में मंडल प्रभारी रघुवीर महतो, पंकज कुमार, कैलाश, वीणा, पूजा, बेनी, गुलाब, रंजीत, बलेशवर,सजल सोनी, भगीरथ समेत  काफी संख्या भाजपा के कार्यकर्ता बैठक मे उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने