GA4-314340326 big breaking: बेटा को बचाने के लिए मां ने कुंआ में लगाया छलांग, माता-पुत्र दोनों की मौत

big breaking: बेटा को बचाने के लिए मां ने कुंआ में लगाया छलांग, माता-पुत्र दोनों की मौत

माता पिंकी देवी
अनिल कुमार चौधरी /angara(ranchi) अनगड़ा थाना क्षेत्र के मासू गांव में कुंआ में डूबने से माता पिंकी देवी(38) व पुत्र अनुराग मुण्डा(12) की शुक्रवार की शाम पांच बजे के करीब कुंआ में डुबने से मौत हो गई। पिंकी देवी मासू निवासी राजेन्द्र मुण्डा की पत्नी थी। अनुराग इकलौता पुत्र था। वह मासू मिडिल स्कूल की कक्षा पांचवीं का छात्र था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची अनगड़ा थाना की पुलिस ने दोनों शव को बरामद कर अनगड़ा थाना परिसर ले आया है। पंचनामा करके शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा जा रहा है। बताया जाता है कि पिंकी देवी अपने पुत्र अनूप के साथ बाड़ी में लगी मिरचा व साग के पौधों में बाल्टी से पानी का पटवन कर रही थी। अनुराग कुंआ के उपर लगी पटरे पर पैर रखकर कुंआ से पानी निकालता व मां को बाल्टी में भरकर देता, था। और मां उसे पौधा में पटवन कर रही थी। कुंआ अधूरा था व उसमें जगत नही बना हुआ। पानी निकालने के क्रम में ही पटरा टूट गया जिससे अनुराग कुंआ में जा गिरा। अपने बेटे को कुंआ में डूबता देख मां भी कुंआ में छलांग लगा दी। दोनों तैरना नही जानते थे। पानी में डूबने से माता व पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। 

इकलौते पुत्र को बचाने के लिए तैरना नही जानते हुए भी माता ने लगाया कुंआ में छलांग

पुत्र अनुराग
मृतक अनुराग मुण्डा हेसल के पंचायत समिति सदस्य मदरा मुण्डा का पोता है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची अनगड़ा थाना की पुलिस ने दोनों शव को बरामद कर अनगड़ा थाना परिसर ले आया है। पंचनामा करके शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा जा रहा है। बताया जाता है कि पिंकी देवी अपने पुत्र अनूप के साथ बाड़ी में लगी मिरचा के पौधों में बाल्टी से पानी का पटवन कर रही थी। अनुराग कुंआ से पानी निकालता व मां को बाल्टी में भरकर देता, और मां उसे पौधा में पटवन कर रही थी। कुंआ अधूरा था व उसमें जगत नही बना हुआ। पानी निकालने के क्रम में ही अनुराग का पैर फिसला और वह कुंआ में जा गिरा। अपने बेटे को कुंआ में डूबता देख मां भी कुंआ में छलांग लगा दी। दोनों तैरना नही जानते थे। पानी में डूबने से माता व पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم