 |
मिलन चौक का पूजा पंडाल |
angara(ranchi) दुर्गा पूजा समिति मिलन चौक के पूजा पंडाल व प्रतिमा का पट 21 अक्टूबर को अपराहन 4 बजे किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए
पूजा समिति के मुख्य संरक्षक सखीचंद महतो ने बताया कि पंडाल के उदघाटन के लिए अनेक गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया है। इस वर्ष आर्कषक पंडाल व विद्युतसज्जा की गई है। ज्ञात हो कि पिछले एक दशक से भी अधिक समय से मंझलाटोली मिलन चौक में दुर्गा पूजा का आयोजन हो रहा है। यहां पर मिलन चौक, मंझिलाटोली, हेसल, मासू, जमुवारी, मानकी ढीपा आदि गांवों के श्रद्धालु काफी संख्या में पूजा करने आते है। दुर्गा पूजा समिति के
अध्यक्ष गबेश्वर महतो, सचिव गोवर्धन महतो, कोषाध्यक्ष वकील महतो, कार्यकारी अध्यक्ष सुधांशु महतो, उपाध्यक्ष राजकिशोर महतो, संरक्षक सूरज नरायण महतो, जगेश्वर महतो, इंद्रनाथ साहु, धनंजय महतो, अजित महतो, हरीलाल महतो, सहजनाथ महतो सहित कार्यकारिणी में लक्ष्मण महतो, शिवनारायण महतो,मनोज महतो, मनी महतो, मुकेश महतो, बाबुराम महतो की विशेष भूमिका रही है।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.