GA4-314340326 हाथियों के उत्पात एवं फसल बर्बाद होने पर आक्रोशित किसानों ने दिया धरना

हाथियों के उत्पात एवं फसल बर्बाद होने पर आक्रोशित किसानों ने दिया धरना

sonahatu(ranchi)  जंगली हाथियों के उत्पात एवं किसानों के  सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद होने पर आक्रोशित झारखंड राज्य किसान सभा द्वारा सोनाहातू प्रखंड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सुफल महतो ने कहा की  15 दिनों से प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों गांवों किसानों के धान के फसल बर्बाद हो चुके है। किसान भय और आतंक के साये रह रहे है। हम मांग करते है कि फसल बर्बाद रोका जाये। किसानों को प्रति एकड़ 50 हजार रुपये मुआवजा दिया जाय, कृषि क्षेत्र से हाथियों को भगा की पहल किया जाय। प्रदर्शनकारी काफी समय तक ज्ञापन देने के लिये बीडीओ का इंतजार करते रहे लेकिन मांग पत्र लेने वाला कोई अधिकारी नही मिले। कार्यालय में मुख्यमंत्री के नाम मांगपत्र सौपा गया।मौके पर अंचल सचिव रतन महतो, जिला कमिटी सदस्य उमेश महतो,घुरन पातर, दिनेश महतो, बसंत मुंडा, राजेन्द्र सिंह मुंडा, मुचीराम मुंडा, विश्वनाथ कुम्हार, मनियां महतो, कर्म चंद्र सेठ आदि मौजूद थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم