sonahatu(ranchi) कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय सोनाहातू एवं झारखण्ड बालिका आवासीय विद्यालय राहे में शिक्षक दिवस का कार्यक्रम धूमधाम एवं भव्य रूप में मनाया गया ।स्कूल परिसर में दीप प्रज्वलित कर शिक्षको के द्वारा केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। छात्राओं के द्वारा आकर्षक नृत्य और गीत प्रस्तुत किया गया। मंच का संचालन कस्तूरबा विद्यालय सोनाहातू में भूमिका कुमारी ,आरती कुमारी ने किया वही झारखंड बालिका राहे में मंच का संचालन शुकरु कुमारी और सरिता कुमारी ने किया । कार्यक्रम में वार्डेन शशि बाड़ा, वार्डेन परमेश्वरी कुमारी, शिक्षिका सरोजिनी टोप्पो, फुलमनी बाड़ा, बिमला कुमारी, सौरभ कुमार सिंह, कृष्ण चंद्र महतो और अंशकालिक शिक्षकों में बनमाली कुमार, नरेश चंद्र महतो, जलेश्वरी देवी, प्रीतम कुमार, प्रदीप गोराई, रमाकांत अहीर, ज्ञान रंजन, संजीव कुमार, राजाराम लोहरा, मधु कुमारी, रीमा कुमारी और सविता कुमारी, नवीन महतो आदि मौजूद थी । छात्राओं के द्वारा सभी शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
कस्तूरबा विद्यालय सोनाहातू और झारखण्ड बालिका राहे में मनाया गया शिक्षक दिवस
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
sonahatu news

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.