GA4-314340326 एसएसबी उपमहानिरीक्षक ने अनगड़ा में फ्रेश कार्नर का किया उदघाटन

एसएसबी उपमहानिरीक्षक ने अनगड़ा में फ्रेश कार्नर का किया उदघाटन

angara(ranchi)  26वीं वाहिनी एसएसबी मुख्यालय अनगडा में शनिवार को एसएसबी के उपमहानिरीक्षक सेरिंग दोरजे ने जवानों के लिए नवनिर्मित जलपान कैंटीन फ्रेश कार्नर का उदघाटन किया। वे तीन दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे है। कमांडेंट एसडी शेरखाने ने उप महानिरीक्षक को वाहिनी में निर्मित अधीनस्थ अधिकारी क्लब, एसएसबी शहीद वाटिका, झारखण्ड पुलिस शहीद वाटिका, शिवाजी हाउस, बार्बर लौंज आदि का भ्रमण कराया। सेरिंग दोरजे ने वाहिनी परिसर में पौधरोपण किया। जवानों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मौके पर कमांडेंट जेके शर्मा (पशु-चिकित्सा), एएफ खान (चिकित्सा), द्वितीय-कमान अधिकारी)सचिन कुमार, उप-कमांडेंट अनुराग सिंह, सहायक-कमांडेंट संजीव कुमार आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने